⚡ ब्रेकिंग News

दौसा में “शक्ति ऑन व्हील्स – ड्राइव फॉर चेंज” महिला कार रैली का भव्य स्वागत

प्रेस विज्ञप्ति

*“शक्ति ऑन व्हील्स - ड्राइव फॉर चेंज” महिला कार रैली का दौसा में भव्य स्वागत*
दौसा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 द्वारा आयोजित “शक्ति ऑन व्हील्स - ड्राइव फॉर चेंज” महिला कार रैली का दौसा में भव्य स्वागत किया गया। यह रैली 8 से 11 मार्च तक विभिन्न जिलों से होकर गुजरते हुए महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा जागरूकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का संदेश दे रही है। यह कार रैली रोटरी क्लब पर्ल के सहयोग से कि जा रही है।

दौसा में रैली के आगमन पर रोटरी क्लब दौसा के सदस्यों द्वारा रैली में शामिल महिलाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुप्तेश्वर मंदिर में दर्शन के साथ हुई।

इसके पश्चात निकट स्थित महिला कॉलेज छात्रावास में छात्राओं के साथ एक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता पर विचार साझा किए गए।

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रज्ञा मेहता का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान रैली में शामिल प्रतिभागियों का पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात रोटरी क्लब दौसा के सदस्य अपनी गाड़ियों के साथ इस रैली में शामिल होकर गुप्तेश्वर दरवाजा से गांधी तिराहा होते हुए जयपुर बाईपास कट तक रैली के साथ चले और वहाँ से रैली को सम्मानपूर्वक विदाई दी।

इस अवसर पर शिवशंकर सोनी, नवल खण्डेलवाल, अध्यक्ष दीपक खण्डेलवाल, सचिव पवन सोनी, प्रीतीपाल सिंह, कपिल राजोरिया, मनीष खण्डेलवाल, पीयूष, खण्डेलवाल, राकेश जैन, राजीव रावत, घनश्याम दुसाद बुलबुल खण्डेलवाल, वर्षा खण्डेलवाल, अमरीन बानो, रश्मी मीना आदि ने सहयोग किया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...