⚡ ब्रेकिंग News

नन्हे कदम, लोकतंत्र की बड़ी सीख—बच्चों ने किया चुनाव प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन

नन्हे कदमों ने साकार किया लोकतंत्र का महापर्व


दौसा। भाभा प्रेसीडेंसी स्कूल में विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व को समझने के लिए चुनाव प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन किया। बच्चों ने प्रत्याशी बनकर चुनाव प्रचार किया और मतदाताओं को मतदान के अधिकार एवं जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। इसके बाद मतदान, मतगणना और परिणाम घोषणा की पूरी प्रक्रिया विद्यार्थियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

इस अनूठी गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार का महत्व व्यवहारिक रूप से समझा। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं निदेशक श्री मुकेश शर्मा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना के साथ नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता का विकास करती हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अनन्या, अन्नू सोनी, सिमरन शर्मा, भावना, संतोष मीणा, आशुतोष शर्मा एवं आंजना शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतंत्र के इस जीवंत पाठ को यादगार बनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...