⚡ ब्रेकिंग News

शहर की सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा दे

भरतपुर, 
लोहागढ़ विकास परिषद और जिला प्रशासन भरतपुर के संयुक्त तत्वावधान में भरतपुर के 293वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला उत्साह और जनभागीदारी के साथ जारी है। इसी क्रम में रविवार को “एक्सप्लोर घना ऑन फुट” नामक 10 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के करीब 500 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता को जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम संयोजक एडीएम सिटी राहुल सैनी ने बताया कि दौड़ का संचालन गंभीर सिंह डिप्टी फिजिकल के मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षक अजय फौजदार और डॉ. संदीप देशवाल द्वारा किया गया।

विजेताओं का प्रदर्शन

पुरुष वर्ग में

प्रथम: सचिन

द्वितीय: आकाश

तृतीय: कुलदीप


महिला वर्ग में

प्रथम: रानी चौधरी

द्वितीय: रीना

तृतीय: शिवानी


मीडिया प्रभारी नरेंद्र निर्मल ने बताया कि विजेताओं को टाइटन स्मार्ट वॉच, जैकेट, कैप और बैग प्रदान किए गए। इनमें जैकेट, कैप और बैग केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के सहयोग से दिए गए।

दौड़ में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। एडीएम सिटी राहुल सैनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज यादव (IPS) तथा संयुक्त निदेशक पर्यटन संजय जौहरी सहित कई अधिकारियों ने युवाओं के साथ पूरी दूरी तय कर उनका उत्साह बढ़ाया। दौड़ पूरी करने वाले प्रतिभागियों को स्थापना दिवस संयोजक अनुराग गर्ग और जाट महासभा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह कुंतल ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

मेगा फ्लावर शो का शुभारंभ

कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रातः 10 बजे हरित बृज सोसायटी के संयोजन में विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में भव्य मेगा फ्लावर शो का उद्घाटन जिला कलेक्टर कमर चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह मग्गो ने की, जबकि एडीएम प्रशासन घनश्याम शर्मा, एडीएम सिटी राहुल सैनी और अनुराग गर्ग विशिष्ट अतिथि रहे।

सोसायटी अध्यक्ष डॉ. अशोक पाराशर ने बताया कि प्रदर्शनी में लगभग 8 हजार पौधों की विविध प्रजातियाँ प्रदर्शित की गई हैं। इनमें अडेनियम अरेबिकम, ओवेशम कैक्टस की 300 से अधिक किस्में, टोपियरी, लिथोयस, ट्रे गार्डन, कोनोफाइट, औषधीय पौधे, थाईलैंड और बैंगलोर की बोगनविलिया तथा 65 किस्म के मौसमी पौधे शामिल हैं।

उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा के अनुसार प्रदर्शनी में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा निर्मित मोरिंगा उत्पाद और लोहागढ़ ऑर्गेनिक फार्म हाउस के उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं। इसके साथ बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और भजन संध्या जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

व्यापक जनभागीदारी

इस अवसर पर डीएफओ चेतन कुमार, नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र गोपालिया सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

भरतपुर स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित ये कार्यक्रम न केवल शहर की सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि युवाओं में फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता की भावना भी मजबूत कर रहे हैं।


Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...