संतोष ऋचा को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ का कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान



उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत बाल साहित्य संवर्धन योजना के तहत वर्ष 2024 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। विभिन्न श्रेणियों में चयनित साहित्यकारों में संतोष ऋचा को कृष्ण विनायक फड़के बाल साहित्य समीक्षा सम्मान के लिए चुना गया है।

उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ की प्रधान संपादक एवं निदेशक डॉ अमिता दुबे के अनुसार चयन समिति की संस्तुति पर यह निर्णय लिया गया। सम्मानित साहित्यकारों को 51,000 रुपये की सम्मान राशि, अंगवस्त्र तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।

संतोष ऋचा को बाल साहित्य समीक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान, आलोचनात्मक दृष्टि और बाल साहित्य के विकास में सक्रिय भूमिका के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। अनुराग सेवा संस्थान के साहित्यिक दायित्वों का निर्वहन कर रहीं संतोष ऋचा वर्तमान में मथुरा में अध्यापन कार्य कर रही हैं। उन्हें साहित्य के लिए विगत वर्ष में भाऊराव देवरस युवा साहित्यकार पुरस्कार , साहित्य मंडल नाथद्वारा से भी पुरस्कार प्राप्त हो चुका है ।
उनका कार्य बाल साहित्य की गुणवत्ता और विमर्श को आगे बढ़ाने में प्रेरक सिद्ध होगा।पुरस्कार वितरण समारोह की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान सभी चयनित साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...